abe12imagefinal

जापान की दूसरी पारी

टोक्यो – अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मेरे देश के इतिहास में एक ऐसे अनूठे समय पर टोक्यो का दौरा कर रहे हैं जब जापान की अर्थव्यवस्था ऐसे सुदृढ़ विकास के मार्ग पर चल रही है जिसमें इसकी भौगोलिक स्थिति का पूरा लाभ उठाया जाएगा। जापान अब अपने आपको “सुदूर” पूर्व नहीं मानता है; बल्कि हम प्रशांत परिधि के बिल्कुल केंद्र में हैं, और दक्षिणपूर्व एशिया से लेकर भारत तक फैले विश्व के विकास केंद्र के पड़ोस में हैं।

इस बारे में लेशमात्र भी संदेह नहीं है कि यह विकास केंद्र निकट भविष्य में जापान की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाना जारी रखेगा।  उदाहरण के लिए, वियतनाम और भारत में जापान के प्रत्यक्ष निवेश में वृद्धि हो रही है जिससे जापानी मशीन-उपकरणों और पूंजीगत वस्तुओं की मांग को बढ़ावा मिलेगा।

लेकिन अपने अवसरों को अधिकतम करने के लिए जापान को अपनी अर्थव्यवस्था को और अधिक मुक्त करना चाहिए और एक ऐसा देश बनना चाहिए जो विदेशों से पूंजी, मानव संसाधन, और ज्ञान को सक्रिय रूप से समाविष्ट करनेवाला हो। जापान को एक ऐसा देश होना चाहिए जो विकसित हो रहे एशिया की प्राणशक्ति को दिशा देकर विकास करने में समर्थ हो।

https://prosyn.org/nUBoGizhi