EU Security Andreas Solaro/Getty Images

यूरोप को एकीकृत और सुरक्षित करने की रणनीति

ब्रसेल्स– यूरोपीय संघ के उद्देश्य - और यहाँ तक कि उसके अस्तित्व पर भी - पहले से कहीं अधिक सवाल किए जा रहे हैं। वास्तव में, यूरोप के नागरिकों और दुनिया को एक मज़बूत यूरोपीय संघ की अब पहले से कहीं अधिक ज़रूरत है।

यूरोप का व्यापक क्षेत्र हाल के वर्षों में कम स्थिर और अधिक असुरक्षित हो गया है। इसके अलावा, यूरोपीय संघ की सीमाओं के भीतर और उसके पार के संकट सभी यूरोपीय नागरिकों के जीवन को सीधे प्रभावित कर रहे हैं।

ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में, एक मज़बूत यूरोपीय संघ वह होगा जो रणनीतिक रूप से सोचे, कल्पना को साझा करे, और मिलकर कार्य करे। यूनाइटेड किंगडम के यूरोपीय संघ से "ब्रेक्सिट" के लिए मतदान के मद्देनजर, हम यूरोपियों को वास्तव में इस पर पुनर्विचार करना होगा कि हमारा संघ किस तरह काम करता है; लेकिन हम बहुत अच्छी तरह से जानते हैं कि हमें किसके लिए काम करने की जरूरत है। हम जानते हैं कि हमारे सिद्धांत, हित, और प्राथमिकताएँ क्या हैं। यह राजनीतिक अनिश्चितता के लिए समय नहीं है। यूरोपीय संघ को एक ऐसी रणनीति की ज़रूरत है जो सामूहिक कार्रवाई करने के लिए एक साझा दृष्टिकोण को अपनाए।

https://prosyn.org/FDArEB9hi