बुढ़ापे में नया जीवन

ज़्यूरिख – हममें से कई लोगों ने देखा है कि हमारे माता-पिता या दादा-दादी बुढ़ापे में आत्मनिर्भर नहीं रह पाते हैं। 2012 में, 65 साल से अधिक की आयु के 2.4 मिलियन से अधिक अमेरिकियों का गिरने से लगी चोटों के लिए आपातकालीन कक्षों में इलाज किया गया। दुनिया भर में लोगों की उम्र तेजी से बढ़ने के कारण ऐसी चुनौतियाँ बहुत अधिक बढ़ती जा रही हैं, जिनका प्रभाव न केवल स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों, बल्कि अर्थव्यवस्थाओं, सरकार की नीतियों, और यहाँ तक कि परिवारों पर भी पड़ रहा है।

संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि इस सदी के मध्य तक, 60 से अधिक आयु वाले लोगों की संख्या दुगुनी हो जाएगी, और 65 से अधिक आयु वाले लोगों की संख्या, इतिहास में पहली बार पांच साल से कम उम्र के बच्चों से अधिक हो जाएगी। इस जनसांख्यिकीय रुझान की व्याख्या सीधे-सीधे इस तरह की जा सकती है: वैश्विक प्रजनन दरें घट गई हैं, 1950-1955 में प्रति महिला पांच बच्चों की औसत दर से कम होकर यह 2010-2015 में प्रति महिला 2.5 बच्चों तक पहुँच गई है।

फिर भी, उम्र बढ़ने के कारण नागरिकों को केवल आर्थिक बोझ के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। वास्तव में, वे सक्रिय उपभोक्ताओं के रूप में एक सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं - यह एक ऐसी संभावना है जिसे कई उद्योगों ने पहले से ही पहचान लिया है और उन्होंने इसका दोहन करना शुरू कर दिया है। बैंक ऑफ़ अमेरिका मेरिल लिंच के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में उपभोक्ता वस्तुओं पर किए जानेवाले खर्च में से लगभग 60% खर्च 50 से अधिक आयु वाले लोगों द्वारा किया जाता है।

https://prosyn.org/GELSBxOhi